देहरादून, जुलाई 7 -- Dehradun News: विकासनगर। द एनफील्ड स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को लायंस ओलिंपियाड फाउंडेशन, दिल्ली द्वारा गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय की चेयरमैन एवं प्रबंधक बिजोया सिंह ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान उनकी मेहनत और लगन का सम्मान है, जो अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनता है। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच सफलता की कुंजी हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करना चाहिए। विद्यालय विद्यार्...