Dehradun News: विकासनगर में बिना लाइसेंस मांस बेचने पर एक और विक्रेता हिरासत में
देहरादून, सितम्बर 28 -- Dehradun News: विकासनगर। बिना वैध लाइसेंस और अनुमति के मांस का विक्रय व भंडारण करने वालों के खिलाफ कोतवाली विकासनगर पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।
पुलिस की जांच अभियान सोमवार को पुलिस ने क्षेत्र में मांस की दुकानों और प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान बिना वैध लाइसेंस के मांस का विक्रय और भंडारण करने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार मांस की दुकानों का सत्यापन किया जा रहा है।
हिरासत में लिए गए आरोपी सोमवार को जांच के दौरान बस स्टैंड जीवनगढ़ निवासी इलियास उर्फ परवेज (38) पुत्र ताहीर बिना वैध लाइसेंस अथवा अनुमति के मांस का विक्रय और भंडारण करता मिला। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट में चालान किया।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.