देहरादून, अगस्त 30 -- Dehradun News: विकासनगर। बरोटीवाला इंटर कॉलेज के समीप सड़क पर अचानक पेड़ गिरने से बड़ा हादसा होने से टल गया। इस दौरान सड़क से गुजर रहे बाइक सवार दंपति पेड़ की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। पेड़ गिरने से सड़क पर आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे खड़े पुराने और जर्जर पेड़ों को हटाने की मांग कई बार वन विभाग से की जा चुके है। लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने विभाग से जर्जर पेड़ों का सर्वे कराकर उन्हें हटाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...