Dehradun News: विकासनगर में धर्म परिवर्तन का दबाव और मारपीट के अरोपी के खिलाफ विहिप-बजरंग दल ने सहसपुर थाने का किया घेराव
देहरादून, सितम्बर 14 -- Dehradun News: विकासनगर। सहसपुर में एक हिंदू युवक पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाए जाने और मारपीट का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सहसपुर थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन विहिप जिलाध्यक्ष रमेश ढोंढियाल और जिला संयोजक शेखर बंसल के नेतृत्व में किया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन एक पुलिसकर्मी ने कार्रवाई करने के बजाय उसे ही डराया-धमकाया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विहिप जिलाध्यक्ष रमेश ढोंढियाल ने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर तत्काल निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए। किसी भी व्यक्ति पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाना या उसके साथ मारपीट करना गंभीर मामला है। यदि पुलिस ने शिकायत को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.