Dehradun News: विकासनगर में जुआ और सट्टा खिलाने के आरोप में पांच गिरफ्तार
देहरादून, जुलाई 19 -- Dehradun News: विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार लोगों तथा मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 18,210 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते, एक पॉकेट डायरी, गत्ता और पेन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 18 जुलाई को बाड़वाला स्थित आरामशीन क्षेत्र में छापेमारी कर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे यासीन, सूली, असगर अली और बल बहादुर को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 16,650 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। इस संबंध में कोतवाली विकासनगर में धारा 13जी जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.