Dehradun News: विकासनगर में चोरी की फिराक में घूम रहा हिस्ट्रीशीटर अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार
देहरादून, जुलाई 13 -- Dehradun News: विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की नीयत से क्षेत्र में घूम रहा था। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास कुंजा ग्रांट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से एक अवैध खुखरी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रात में चोरी करने के उद्देश्य से निकला था और लोगों को डराने के लिए खुखरी साथ रखी थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फरमान उर्फ काला (30 वर्ष) पुत्र फारुक, निवासी कुंजा ग्रांट, कोतवाली विकासनगर, जनपद देहरादून के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में शस्त्र अधिनियम की धारा के तहत मुकदम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.