देहरादून, जुलाई 23 -- Dehradun News: विकासनगर। अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने चोरी की फिराक में घूम रहे एक आरोपी को अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में कोतवाली विकासनगर में गैंगस्टर एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2026 की रात चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने कब्रिस्तान के पास, कैनाल रोड विकासनगर से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे नरेंद्र पुत्र स्व. सुरेशपाल (32 वर्ष), निवासी पृथ्वीपुर, कोतवाली विकासनगर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध खुखरी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह रात में चोरी करने के उद्देश्य से लोगों को डराने के लिए खुखरी अपने साथ रखता था। आरोपी के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में धारा 25/4 आर्म्स ए...