देहरादून, सितम्बर 8 -- Dehradun News: विकासनगर। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के लंबित चिह्नीकरण की मांग को लेकर मंगलवार को आंदोलनकारियों का गुस्सा राज्य सरकार के खिलाफ फूट पड़ा। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच (पछवादून) के बैनर तले महासचिव जय किशन सेमवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आंदोलनकारियों ने हेरिटेज विकासनगर से तहसील चौक तक विरोध जुलूस निकाला। तहसील चौक पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार का पुतला दहन किया और सरकार व स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तहसील चौक पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए मंच के महासचिव जय किशन सेमवाल ने कहा कि सरकार आंदोलनकारियों के सब्र का इम्तिहान न ले। लंबे समय से चिह्नीकरण की प्रक्रिया ठप होने से पात्र आंदोलनकारियों के अधिकारों का हनन हो रहा है।आंदोलन की चेतावनी उन्होंने चेतावनी दी ...