Dehradun News: विकासनगर में गैर जमानती वारंट पर एक वारंटी गिरफ्तार
देहरादून, सितम्बर 9 -- Dehradun News: विकासनगर। गैर जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने बुधवार को एक वारंटी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक विकासनगर ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया था। अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए योगेश पाल (29) पुत्र रमेश चंद, निवासी कोतवाली विकासनगर क्षेत्र को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ परिवाद संख्या 6/2019, धारा 138 एनआई एक्ट के तहत मामला संबंधित न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस ने गिरफ्तार वारंटी को बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सनोज कुमार और कांस्टेबल मनोज भारती शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.