Dehradun News: विकासनगर में गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
देहरादून, अगस्त 14 -- Dehradun News: विकासनगर। गैर जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटी को शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर कोतवाली विकासनगर के प्रभारी निरीक्षक ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस का गठन किया है। अभियान के तहत पुलिस टीम ने 14 अगस्त को कार्रवाई करते हुए 47 वर्षीय राजेश पुत्र प्रकाश, निवासी राजावाला, बाड़वाला, कोतवाली विकासनगर को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक राजेश के खिलाफ न्यायालय में वाद संख्या 776/2021 दर्ज है। मामला धारा 4/10 वृक्ष संरक्षण अधिनियम एवं धारा 7/55 जैव विविधता संरक्षण अधिनियम से संबंधित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.