Dehradun News: विकासनगर पुलिस ने 24 घंटे में वाहन चोरी का किया खुलासा, चोरी की बाइक समेत आरोपी गिरफ्तार
देहरादून, सितम्बर 2 -- Dehradun News: विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चोरी की बाइक समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, हरबर्टपुर के आसनबाग वार्ड नंबर-5 निवासी निखिल राघव ने अपनी मोटरसाइकिल संख्या यूके16डी-7288 चोरी होने के संबंध में ई-एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, 16 अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे सरस्वती डिजिटल सर्विसेज, हरबर्टपुर से उसकी बाइक चोरी हो गई थी। मामले में पुलिस ने 1 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया था。
पुलिस की जांच प्रक्रिया घटना के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक विकासनगर ने पुलिस टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.