देहरादून, सितम्बर 12 -- Dehradun News: विकासनगर। विकासनगर के लक्ष्मणपुर क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण मुख्य सड़क पर भारी जलभराव हो गया है। सड़क पर घुटनों तक पानी भर जाने से स्थानीय निवासियों और राहगीरों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई न होने से पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे संक्रमण का डर भी बढ़ गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जल निकासी की ठोस व्यवस्था करने और सड़क मरम्मत की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...