Dehradun News: विकासनगर के बटोली गांव का रास्ता बना खाई, जान हथेली पर रखकर आवाजाही कर रहे ग्रामीण
देहरादून, अगस्त 20 -- Dehradun News: विकासनगर। सहसपुर विधानसभा के बटोली गांव में शेरूखाला में भारी मलबा आने से अस्थायी रास्ता गहरी खाई में तब्दील हो गया है। गांव का संपर्क प्रभावित होने के बावजूद ग्रामीण जरूरी कामों के लिए जान हथेली पर रखकर इस खतरनाक रास्ते से आवाजाही करने को मजबूर हैं। बटोली के लोगों के लिए यह परेशानी कोई नई नहीं है। हर बरसात में शेरूखाला का रौद्र रूप ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा देता है। वर्षों से स्थायी समाधान की मांग उठती रही, आश्वासन भी मिलते रहे, लेकिन हालात आज भी जस के तस हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.