Dehradun News: विकासनगर के झूलापुल डाकपत्थर क्षेत्र में 10.28 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
देहरादून, सितम्बर 3 -- Dehradun News: विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10.28 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 3 सितंबर 2026 को रात 1:32 बजे झूलापुल डाकपत्थर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आशिफ पुत्र इकबाल(21), निवासी सहसपुर, देहरादून को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 10.28 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर कोतवाली विकासनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।नशे की लत पूरी करने के लिए बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.