Dehradun News: विकासखंड एकेश्वर में पहला स्थान पाने पर तमन्ना नेगी मुख्यमंत्री से सम्मानित
देहरादून, अक्टूबर 11 -- Dehradun News: सतपुली। राजकीय इंटर कॉलेज बग्याली की छात्रा तमन्ना नेगी को वर्ष 2025-26 में विकासखंड एकेश्वर में पहला स्थान प्राप्त करने पर बालिका प्रोत्साहन कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विकासखंड में प्रथम स्थान हासिल करने पर तमन्ना को यह सम्मान प्रदान किया गया। तमन्ना की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता को मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम बताते हुए विद्यालय परिवार ने इसे अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणादायक बताया। राजकीय इंटर कॉलेज बग्याली के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय परिवार ने तमन्ना नेगी को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.