देहरादून, नवम्बर 11 -- Dehradun News: हरिद्वार, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के लालजीवाला के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतक के बेटे ने पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार, मृतक के बेटे कपिल कुमार ने रोडीबेलवाला चौकी में तहरीर देकर बताया कि उनके पुत बिजनौर जिले के ग्राम रामदासवाली निवासी सोमपाल पुत्र शिवराम सिंह को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बताया कि सोमपाल हिमालयन अस्पताल देहरादून से दवाई लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान लालजीवाला के पास हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क से गुजर रहे कुछ लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान आठ अक्तूबर को उनकी मौत हो गई। वहीं एस...