देहरादून, अक्टूबर 26 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। भगवान वाल्मीकि की जयंती खुड़बुड़ा के वाल्मीकि मंदिर में हुए ध्वजारोहण एवं पूजा-अर्चना में उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर भी शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। रामलीला इसी रामकथा को मंचन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने की सशक्त सांस्कृतिक परंपरा है। उन्होंने आयोजन के लिए वाल्मीकि समाज खुड़बुड़ा के अध्यक्ष बॉबी कुमार, विकास बिड़ला, मोहन कुमार, अनिल खजवाल को बधाई दी। मौके पर पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल, संजय कनौजिया, गुरचरण कौशल, युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्य कौशल, रिते...