देहरादून, नवम्बर 11 -- Dehradun News: हरिद्वार। वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर उत्तराखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद ने आवाज उठाई है। बुधवार को परिषद के पदाधिकारियों ने उपाध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा को सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर वृद्धाश्रम की व्यवस्था करने, पेंशन बढ़ाने और वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली सुविधाएं बहाल करने की मांग की। वरिष्ठ नागरिकों ने मांगपत्र में कहा गया कि राज्य और केंद्र सरकार वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए कई घोषणाएं करती हैं, लेकिन धरातल पर उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। परिषद ने मांग की कि वर्ष 2007 के कानून के प्रावधानों के अनुसार निराश्रित और असहाय वरिष्ठ नागरिकों के आवास एवं भरण-पोषण के लिए जिले की प्रत्येक तहसील में वृद्धाश्रम की व्यवस्था की जाए। आरोप लगा...