Dehradun News: वन विभाग ने ट्रैफिक कार्यालय से किया आठ फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू
देहरादून, अगस्त 26 -- Dehradun News: देहरादून। ट्रैफिक कार्यालय परिसर से वन विभाग ने एक बड़े अजगर का रेस्क्यू किया। सोमवार देर रात ट्रैफिक कार्यालय परिसर में सीज कार में एक बड़ा अजगर घुस गया था। परिसर में अजगर के घुसने की सूचना पुलिस ने वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही डीएफओ देहरादून वैभव कुमार ने वन विभाग की रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा। टीम ने करीब आठ फीट लंबे अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू टीम लीडर जितेंद्र बिष्ट ने बताया कि कार्यालय के पास बरसाती नाला खुला हुआ है। संभावना है कि अजगर इसी नाले के रास्ते परिसर में पहुंचा होगा। अजगर को पकड़ने के बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। यह भी पढ़ें- Bahraich News: जूड़ा गांव में निकला विशाल अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.