Dehradun News: वन मंत्री सुबोध उनियाल ने किया बीज बम अभियान का शुभारंभ
देहरादून, जुलाई 9 -- Dehradun News: देहरादून। सुबोध उनियाल ने गुरुवार यमुना कॉलोनी स्थित आवास में बीज बम अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के प्रणेता द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने बताया कि उत्तराखंड से शुरू हुआ यह अभियान अब देश के कई राज्यों तक पहुंच चुका है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से अभियान से जुड़ने की अपील की। इस अवसर पर डॉ. अरविंद दरमोड़ा, स्मृति सेमवाल और प्रो. यतीश वशिष्ठ समेत वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, पर्यावरणविद्, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि और स्वयंसेवक मौजूद रहे। वहीं राज्य के सभी जनपदों के वन अधिकारी एवं कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.