Dehradun News: वन भूमि पर मंदिर तोड़ने के विरोध में वन मुख्यालय पर प्रदर्शन
देहरादून, जुलाई 20 -- Dehradun News: देहरादून। बद्रीश कॉलोनी स्थित वन भूमि पर बने वर्षों पुराने मंदिर को हटाने की कार्रवाई के विरोध में सोमवार को स्थानीय लोगों ने वन मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मंदिर को न तोड़ने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वन विभाग वर्षों पुराने मंदिर को तोड़ने की कार्रवाई कर रहा है, जिसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि यह धार्मिक आस्था से जुड़ा मामला है और विभाग को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए। स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार को वन विभाग की टीम मंदिर को हटाने पहुंची थी, लेकिन क्षेत्रवासियों के विरोध के चलते कार्रवाई नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- Dehradun News: ब्रह्मपुरी में अतिक्रमण हटाने आई रेलवे की टीम का लोगों ने किया विरोध प्रदर्शनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.