Dehradun News: लैब तकनीशियनों ने रोजगार शव यात्रा निकाली, पुलिस के छीनने पर झड़प
देहरादून, अक्टूबर 25 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड के सैकड़ों बेरोजगार डिग्रीधारी मेडिकल लैब तकनीशियनों एवं एमएलटी छात्र-छात्राओं ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर रोजगार शव यात्रा निकाली। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से झड़प के दौरान शवयात्रा छीन ली। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रविवार को बेरोजगार डिग्रीधारी मेडिकल लैब तकनीशियनों एवं एमएलटी छात्र-छात्राएं गांधी पार्कमें एकत्र हुए। रोजगार के मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए आंदोलनकारियों ने गांधी पार्क के सामने रोजगार के प्रतीकात्मक शव को रखकर प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने रोजगार के प्रतीकात्मक शव को उठाकर रैली आगे बढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस बल ने उसे कब्जे में ले लिया। इससे आक्रोशित बेरोजगार लैब तकनीशियन मुख्यमंत्री आवास कूच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.