Dehradun News: लापता छात्र का कंकाल और स्कूटर तीन महीने बाद गहरी खाई में मिला
देहरादून, अक्टूबर 18 -- Dehradun News: दून में तीन महीने से लापता एक छात्र का मामला रविवार को सुलझ गया। किमाड़ी से मसूरी जाने वाले मार्ग पर एक गहरी खाई में ग्राफिक एरा के बीएससी आईटी, अंतिम वर्ष के छात्र का स्कूटर, कपड़े और शरीर की कुछ हड्डियां बरामद हुई हैं। परिजनों ने मौके पर मिले स्कूटर और जींस के आधार पर छात्र की शिनाख्त की है। इंस्पेक्टर पटेलनगर नरेश राठौर ने बताया कि बिजनौर जिले के शेरकोट का रहने वाला 21 वर्षीय सारिक पुत्र तारिक देहरादून की आजाद कॉलोनी में रहकर ग्राफिक एरा में बीएससी आईटी अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। बीती 17 जुलाई को वह अचानक लापता हो गया था। 19 जुलाई को पटेलनगर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस और परिजन तभी से उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया है कि छात्र ऑनलाइन ट्रेडिंग करता था। उसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.