Dehradun News: लक्सर शुगर मिल के बाहर युवक पर चली गोली
देहरादून, अक्टूबर 11 -- Dehradun News: लक्सर। लक्सर शुगर मिल के गेट के बाहर गोल चौराहे पर दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने पहले उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की, फिर विरोध करने पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर दो नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.