देहरादून, सितम्बर 23 -- Dehradun News: लक्सर। कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे 5000 के इनामी बदमाश आजाद पुत्र शकील निवासी लादपुर खुर्द कोतवाली लक्सर को गिरफ्तार कर लिया। वह पिछले लंबे समय से लक्सर कोतवाली पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...