देहरादून, अगस्त 21 -- Dehradun News: लक्सर। फूलगढ़-शिवगढ़ मार्ग पर संरक्षित पशु के अवशेष मिलने की जानकारी पर अनेक ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को शांत कर मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...