Dehradun News: लक्सर में शोक सभा में शामिल होने गए परिवार के घर से ढाई लाख रुपए की चोरी
देहरादून, अगस्त 17 -- Dehradun News: लक्सर। कोतवाली से महज सौ मीटर की दूरी पर चोरों ने एक मकान में घुसकर ढाई लाख रुपए से अधिक के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। परिवार अपनी रिश्तेदारी में एक रिश्तेदार की मृत्यु हो जाने पर शोक सभा में शामिल होने के लिए गए थे। घर पहुंचने पर मकान के ताले खोलकर परिवार जैसे ही अंदर दाखिल हुआ तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पीड़ित सोमपाल ने घटना के तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.