देहरादून, सितम्बर 8 -- Dehradun News: लक्सर। लक्सर तहसील क्षेत्र में वायरल फीवर ने अपने पैर प्रसार लिए हैं। हर रोज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तीन सौ से अधिक मरीज वायरल फीवर, जुखाम और खांसी की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। मंगलवार को भी अस्पताल पर मरीजों की भारी भीड़ लगी रही। जिसकी वजह से मरीजों को काफी देर तक लाइन में लगा कर अपनी बारी आने का इंतेजार करना पड़ा। उधर चिकित्सकों का कहना है की मौसम बदलाव के कारण यह स्थिति पैदा हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...