देहरादून, अक्टूबर 15 -- Dehradun News: लक्सर। कस्बे के रुड़की तिराहे के निकट महाराजा भागीरथ की प्रतिमा बिना प्राण प्रतिष्ठा के सैनी समाज द्वारा स्थापित कर दिए जाने से नाराज खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर मूर्ति स्थापित करने वाले ठेकेदार को जमकर खरी-खोटी सुनाई। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि बिना प्राण प्रतिष्ठा के प्रतिमा स्थापित करना भगवान का अपमान करना है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुछ वर्ष पहले खानपुर विधायक उमेश कुमार की ओर से रुड़की तिराए पर रोडवेज बस अड्डे के पास कोलकाता से मंगा कर महाराजा भागीरथ की मूर्ति स्थापित कराई गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...