Dehradun News: लक्सर में बादल छाने से किसानों की बढ़ी चिंता
देहरादून, अक्टूबर 15 -- Dehradun News: लक्सर। तहसील क्षेत्र में सुबह ही आसमान में घने काले बादल छाने के साथ ही बिजली कड़कड़ाने लगी और ठंडी हवाएं चलने का सिलसिला शुरू हो गया। आसमान पर बादल छाने से क्षेत्रीय किसानों की चिंता बढ़ गई है, वजह यह है कि एक सप्ताह के भीतर दो बार हुई ओलावृष्टि में मूसलाधार बारिश ने किसानों की धान की फसल को पूरी तरह से तबाह कर दिया है और वही गन्ने की फसल को भी खासा नुकसान पहुंचाया है। किसान सतवीर प्रधान व यशपाल फौजी आदि का कहना है कि अगर बारिश हुई तो बची हुई धान की फसल भी बेकार हो जाएगी। वही मौसम में ठंड का एहसास भी होने लगा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.