Dehradun News: लक्सर में दो वारंटी गिरफ्तार, पुलिस का अभियान जारी
देहरादून, सितम्बर 24 -- Dehradun News: लक्सर। लक्सर पुलिस ने गुरुवार को दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी लक्सर ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया था। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने ग्राम अलावलपुर रायसी निवासी अजय पाल पुत्र कन्हैया और ग्राम रायसी निवासी कपिल पुत्र सतपाल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी हुए थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.