Dehradun News: लक्सर के केशव नगर मोहल्ले में मिला शव
देहरादून, सितम्बर 27 -- Dehradun News: लक्सर। कस्बे में रविवार की सुबह केशव नगर मोहल्ले में लगभग 26 वर्षीय एक युवक का शव पड़ा मिला। मोहल्ले वालों की सूचना पर लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराई। उन्होंने बताया कि मृतक का नाम अमित पुत्र राजेश निवासी केशव नगर लक्सर है। युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.