Dehradun News: लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान
देहरादून, अक्टूबर 16 -- Dehradun News: देहरादून। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को हर्रावाला स्थित लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर और आसपास के वन क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर निगम, वन विभाग, स्थानीय पार्षद और वेस्ट वॉरियर्स संस्था के सदस्यों ने श्रमदान कर प्लास्टिक समेत अन्य कचरा एकत्र किया। एकत्रित प्लास्टिक को उचित निस्तारण के लिए वेस्ट वॉरियर्स के स्वच्छता केंद्र भेजा गया। अभियान के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कचरा इधर-उधर न फेंकने की अपील की गई। वेस्ट वॉरियर्स के सहायक निदेशक नवीन कुमार सडाना ने बताया कि संस्था ने मंदिर परिसर में कचरा संग्रहण के लिए चार डस्टबिन उपलब्ध कराए हैं। यह भी पढ़ें- Dehradun News: लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर और वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.