देहरादून, अक्टूबर 20 -- रामलीला में लक्ष्मण शक्ति और युद्ध प्रसंगों का मंचन Dehradun News: श्रीनगर, संवाददाता। श्री आदर्श रामलीला समिति की ओर से आयोजित 127वीं रामलीला के नौवें दिन लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण वध और मेघनाद वध के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। रामलीला मैदान में आयोजित मंचन में कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान सुलोचना सती के मार्मिक प्रसंग का भी मंचन किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। रामलीला पुरोहित रामकृष्ण पांडेय ने समिति के पदाधिकारियों के साथ नवदुर्गा की आरती कर नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। कलाकारों ने रावण, मेघनाद और कुंभकरण के युद्ध प्रसंगों का सजीव मंचन ...