देहरादून, अगस्त 22 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। माध्यमिक एवं जूनियर हाई स्कूल मिनिस्ट्रियल एवं कार्मिक संगठन की बैठक शनिवार को जनपदीय कार्यालय गांधी इंटर कॉलेज में आयोजित की गई।जिलाध्यक्ष प्रदीप उनियाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सबसे पहले संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत किया गया। इसके बाद बैठक में जनपद स्तर पर लंबे समय से लंबित चल रहे कार्मिकों के विभिन्न प्रकरणों और समस्याओं पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समस्याओं के निस्तारण के लिए शीघ्र ही जनपद और प्रांत का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल निदेशालय स्तर पर उच्च अधिकारियों से वार्ता करेगा। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष बी.डी. सेमवाल, प्रांतीय महामंत्री पुष्कर भावना, प्रांतीय कोषाध्यक्ष दिनेश गैरोला, जिला कोषाध्यक्...