Dehradun News: लंबित भुगतान जारी करने की मांग
देहरादून, अक्टूबर 22 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश स्वयं सेवी संस्था एसोसिएशन ने जल जीवन मिशन के तहत कार्यरत क्रियान्वयन सहयोगी संस्थाओं के दो साल से लंबित भुगतान को जारी करने की मांग की है। प्रेस क्लब में गुरुवार को हुई प्रेसवार्ता में संस्था के पदाधिकारी विमल भट्ट, सौरभ कुमार, सोहन कुमार ने बताया कि अनुबंध की अवधि खत्म होने के बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे संस्थाओं के समक्ष आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। संगठन ने इस सम्बंध में पेयजल सचिव को पांच माह पूर्व ज्ञापन भी दिया था। जिस पर भुगतान का सकारात्मक आश्वासन दिया गया। मगर आज भी क्रियान्वयन सहयोगी संस्थाओं को कोई भुगतान नहीं हुआ है। संस्था प्रतिनिधि राज्य स्वजल एवं स्वच्छता मिशन कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.