देहरादून, सितम्बर 7 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। अब रोड कटिंग की अनुमति एसडीएम, सीओ यातायात, अधीक्षण अभियंता लोनिवि की सिफारिश पर दी जाएगी। डीएम ने डॉ. आशीष चौहान ने सड़क की खुदाई की अनुमति को लेकर सख्त रुख अपनाया है। डीएम ने बताया कि सीमाद्धार में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए डीपीआर तैयार की है।डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में सोमवार ऋषिपर्णा सभागार में रोड कटिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। कहा कि 10 से 25 सितम्बर तक विशेष अभियान चलाकर मैनपावर बढ़ाते हुए युद्धस्तर पर कार्य किया जाए। सभी वर्तमान में गतिमान कार्यों को पूर्ण किया जाए तथा कार्य पूर्ण होते ही संबंधित सड़क की तत्काल रिस्टोरेशन सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में सड़क को अनावश्यक रूप से लंबे समय तक खोदकर न छोड़ा जाए।कार्यदायी संस्थाएं ...