Dehradun News: रोडवेज कर्मचारी सात सूत्रीय मांगों को लेकर 18 सितंबर को देंगे धरना
देहरादून, सितम्बर 16 -- Dehradun News: देहरादून। रोडवेज एम्पलाइज यूनियन देहरादून क्षेत्र ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। यूनियन ने 11 सितंबर को मंडलीय प्रबंधन को सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा था। इसके बाद मंडलीय प्रबंधक ने 14 सितंबर को द्विपक्षीय वार्ता के लिए यूनियन पदाधिकारियों को आमंत्रित किया। 15 सितंबर को पांच पदाधिकारी वार्ता में शामिल हुए, लेकिन किसी भी मांग पर सहमति नहीं बन सकी। यूनियन के अनुसार वार्ता में मंडलीय प्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक वित्त और प्रधान लिपिक मौजूद रहे। अब यूनियन 18 सितंबर को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक धरना-प्रदर्शन करेगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष बलेश कुमार और क्षेत्रीय मंत्री हरि सिंह ने कर्मचारियों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.