Dehradun News: रोडवेज कर्मचारियों ने निजीकरण और ठेका प्रथा का किया विरोध
देहरादून, सितम्बर 22 -- Dehradun News: देहरादून। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ और भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ के बैनर तले रोडवेज कर्मचारियों ने निजीकरण और ठेका प्रथा का कड़ा विरोध किया। कर्मचारियों ने प्रबंध निदेशक के जरिए प्रधानमंत्री, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। महासंघ के प्रांतीय महासचिव राम प्रीत यादव ने बताया कि ठेका प्रथा से कर्मचारियों का शोषण हो रहा है और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था बदहाल हो रही है। संघ ने ठेका कर्मियों को तत्काल नियमित करने, नई ई-बसों का संचालन सीधे निगम को सौंपने, समय पर वेतन-पेंशन भुगतान और आगामी अर्धकुंभ के लिए 600 नई बसें खरीदने की मांग उठाई है। यह भी पढ़ें- रोडवेज कर्मियों ने लखनऊ में प्रदर्शन कर दिया धरना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.