देहरादून, सितम्बर 10 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन से जुड़े देहरादून डिपो के कर्मचारियों ने गुरुवार को आईएसबीटी परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। पिछले दो महीनों से वेतन का भुगतान न होने से खफा कर्मचारियों ने रोडवेज प्रबंधन और शासन के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनके बकाए वेतन का भुगतान नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि दो महीने से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घर का खर्च चलाने, बच्चों की स्कूल फीस और अन्य जरूरी जरूरतों को पूरा करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद प्रबंधन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। प्रदर्शन के...