देहरादून, अगस्त 21 -- Dehradun News: रोडवेज इम्पलाइज यूनियन का वार्षिक चुनाव आज देहरादून। उत्तराखंड रोडवेज इम्पलाइज यूनियन की क्षेत्रीय कार्यकारिणी का वार्षिक चुनाव शनिवार को होंगे। यूनियन के प्रदेश महामंत्री रविनंदन कुमार ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया अपराह्न 3:30 बजे से गांधी रोड स्थित प्रान्तीय कार्यालय में होगी। चुनाव को लेकर यूनियन पदाधिकारियों व कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। प्रांतीय नेतृत्व ने चुनाव कार्यक्रम को सुचारू और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मसूरी में निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण शिविर मसूरी। रॉक ब्लू क्लब की ओर से अंतर्राष्ट्रीय रैफरी नंद किशोर बंबू की स्मृति में मसूरी की लड़कियों के लिए निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर लार्ड लक्ष्मीनारायण फाउंडेशन स्कूल के मैद...