Dehradun News: रोटरी क्लब रुड़की एलीट ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति किया जागरूक
देहरादून, अक्टूबर 7 -- Dehradun News: रुड़की। रोटरी क्लब रुड़की एलीट द्वारा शिवालिक पब्लिक स्कूल, डंडेरा में छात्राओं के लिए सर्वाइकल कैंसर रोकथाम एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता संजिवन अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता गर्ग ने 14 से 26 वर्ष की लड़कियों के लिए एचपीवी टीकाकरण, व्यक्तिगत स्वच्छता और समय पर जांच को बेहद जरूरी बताया। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रीति अग्रवाल ने प्रश्नोत्तर सत्र के जरिए छात्राओं की शंकाओं का समाधान कराया। क्लब अध्यक्ष नीता मित्तल ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को स्वस्थ जीवनशैली और बचाव के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में उर्मिला पुंडीर, मीनाक्षी सिंह, ममता शर्मा सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.