Dehradun News: रेस्ट कैंप को नशामुक्त बनाने के लिए होगी बैठक
देहरादून, अक्टूबर 4 -- Dehradun News: देहरादून। रेस्ट कैंप वार्ड में बढ़ती नशे की समस्या की रोकथाम और क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए रविवार को बैठक आयोजित की जा रही है। नशामुक्त सेवा संगठन रेस्ट कैंप की ओर से यह बैठक शाम 3:30 बजे मद्रासी कॉलोनी पुल के नीचे आयोजित होगी। संगठन ने नशामुक्ति अभियान का समर्थन करने वाले सभी लोगों से बैठक में पहुंचने की अपील की है। बैठक में वार्ड में नशे की रोकथाम के लिए किए जा सकने वाले ठोस उपायों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाने, युवाओं को इससे दूर रखने और स्थानीय लोगों की सहभागिता बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। संगठन ने लोगों से अपील की है कि वह बैठक में शामिल होकर अपने सुझाव और विचार रखें और रेस्ट कैंप वार्ड को नशामुक्त बनाने के अभियान में सहयोग करें। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.