Dehradun News: रेस्टोरेंट में कर्मचारियों ग्राहक पर किया रॉड से हमला
देहरादून, जुलाई 22 -- Dehradun News: देहरादून। रायपुर चौक स्थित नरेश रेस्टोरेंट में खाने को लेकर हुए विवाद में दो कर्मचारियों ने एक ग्राहक पर हमला कर दिया। रामनगर, लाडपुर निवासी वाजिद के अनुसार 20 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे परिचित शाहरुख उक्त रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। वहां खाने को लेकर उसकी किसी बात पर बहस हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर रेस्टोरेंट कर्मचारी धनीराम और सूरज ने पीछे से शाहरुख के सिर पर लोहे की रॉड जैसे हथियार से वार कर दिया। इस हमले में शाहरुख गंभीर रूप से घायल हो गया। एसओ रायपुर संजीत कुमार ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.