Dehradun News: रेड क्रॉस ने धूमधाम से मनाया बाल दिवस
देहरादून, नवम्बर 14 -- Dehradun News: देहरादून। भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून की ओर से शनिवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लालतप्पड़ में बाल दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। समारोह में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीएस रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डॉ. मनोज शर्मा ने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और लक्ष्य निर्धारित कर योजनाबद्ध ढंग से मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.