Dehradun News: रुड़की में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत
देहरादून, जुलाई 23 -- Dehradun News: रुड़की। भगवानपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, करालहटी गांव निवासी शिवराज सिंह चौहान की इमलीखेड़ा मार्ग पर दुकान है। बुधवार रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान इमलीखेड़ा रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवराज सिंह चौहान ट्रक के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी रितेश साह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार ट्रक चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.