देहरादून, सितम्बर 29 -- Dehradun News: रुड़की। बुग्गावाला पुलिस ने संदिग्ध हालत में घूम रहे एक युवक को तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, सोमवार रात थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने खेड़ी रोड के पास एक युवक को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान नौमान पुत्र छोटा, निवासी ग्राम सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर, हरिद्वार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बरामद हथियार कब्जे में ले लिया है।

हिंदी हिन्द...