Dehradun News: रुड़की में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने दो वारंटी दबोचे
देहरादून, जुलाई 17 -- Dehradun News: रुड़की। ऑपरेशन प्रहार के तहत फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली लक्सर पुलिस ने शुक्रवार को दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, न्यायालय से जारी आदेशों की तामील के दौरान गजे सिंह निवासी लक्सर और निप्पल कुमार उर्फ कृष्णपाल निवासी दाबकी कला, लक्सर को दबोचा। दोनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान टीम में उपनिरीक्षक विपिन कुमार, हेड कांस्टेबल मनोज मिनान और कांस्टेबल कपिल देव शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: पुलिस ने दो फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.