Dehradun News: रुड़की के स्कूल में जल भराव से परेशान शिक्षकों ने बच्चों को नगर निगम में लाकर किया प्रदर्शन
देहरादून, अगस्त 21 -- Dehradun News: रुड़की। कृष्णा नगर स्काई वर्ल्ड स्कूल के बच्चे, अभिभावक एवं शिक्षकों ने नगर निगम में जोरदार प्रदर्शन किया। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल में पानी भरने की वजह से उनके बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। बच्चों ने बताया कि घुटनों तक पानी भरा रहता है। स्लीपर पहन कर स्कूल जाना पड़ता है। साथ ही कपड़े खराब हो जाते हैं जिस वजह से ट्यूशन नहीं जा पाते हैं। एक महीने से स्कूल का यहीं हाल है। मुख्य नगर आयुक्त के कार्यालय में अभिभावकों और अधिकारी के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.