Dehradun News: रुद्रप्रयाग से फरार वारंटी अभियुक्त को पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया
देहरादून, जुलाई 7 -- Dehradun News: रुद्रप्रयाग। न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के बावजूद लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को ऊखीमठ पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर के निर्देशों में जनपद में न्यायालयों से जारी गिरफ्तारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान को लेकर यह कार्रवाई की गई। अभियान को लेकर कोतवाली ऊखीमठ पुलिस ने प्रभावी सुरागरसी और पतारसी करते हुए वारंटी सुंदर सिंह पुत्र स्व. दीवान सिंह, निवासी बालावाला, देहरादून को 6 जुलाई को देहरादून से गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.